धैर्य


👉 धैर्य

 सुनील कुमार!

👉 धैर्य

🔵 मनु भगवान ने धर्म के दस लक्षणों का वर्णन करते हुए धृति (धैर्य) को पहला स्थान दिया है। वास्तव में धैर्य का स्थान जीवन में इतना ही ऊँचा है कि उसे प्रारम्भिक सद्गुण माना जाए। हर एक कार्य कुछ समय उपरान्त फल देता हैहथेली पर सरसों जमते नहीं देखी जातीकिसान खेत बोता है और फसल की प्रतीक्षा करता रहता है। यदि हम अधीर होकर बोये हुए दानों का फल उसी दिन लेना चाहे तो उसे निराश ही होना पड़ेगा।
🔴 लोग किसी कार्य को उत्साहपूर्वक आरम्भ कर हैं किन्तु फल की शीघ्रता के लिए इतने उतावले होते हैं कि थोड़े समय तक प्रतीक्षा करना या धैर्य धारण करना उन्हें सहन नहीं होता,फलस्वरूप निराश होकर वे उस काम को छोड़ देते हैं और दूसरा काम आरम्भ करते हैंफिर वह दूसरा काम छोड़ना पड़ता हैइसी प्रकार अनेकों अधूरे कार्य छोड़ते जाते हैंसफलता किसी में भी प्राप्त नहीं होती।असफलताओं की एक लम्बी सूची अपने साथ लिये फिरते हैंअयोग्य और मूर्ख बनते हैं तथा लोक हँसाई कराते हैं। प्रतिभायोग्यता,कार्यशीलताबुद्धिमत्ता सभी कुछ उनमें होती है पर अधीरता और उतावलेपन का एक ही दोष उन सारे गुणों पर पानी फेर देता है।
🔵 धर्म का आरम्भिक लक्षण धैर्य है।हमें चाहिए कि किसी कार्य को खूब आगा-पीछा सोच-समझने के बाद आरम्भ करें किन्तु जब आरम्भ कर दें तो दृढ़ता और धैर्य के साथ उसे पूरा करने में लगे रहें। विषम कठिनाइयाँ,असफलताएंहानियाँ प्रायः हर एक अच्छे कार्य के आरम्भ में आती देखी गई हैं पर यह बात भी निश्चय है कि कोई व्यक्ति शान्त चित्त से उस मार्ग पर डटा रहे तो एक दिन पथ के वे काँटे फूल बन जाते हैं और सफलता प्राप्त होकर रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

आदि शंकराचार्य के शिष्य विश्व विजेता सम्राट सुधन्वा चौहान -

🌅 *फेंगशुई एक धोखा, भारत को बचाइए* 🌅

👉 युग बदल रहा है-हम भी बदलें