Posts

आदि शंकराचार्य के शिष्य विश्व विजेता सम्राट सुधन्वा चौहान -

आदि शंकराचार्य के शिष्य विश्व विजेता सम्राट सुधन्वा चौहान -  विश्वविजेता हिन्दू सम्राटों की कड़ी में आज बात करेंगे सम्राट सुधन्वा चौहान की कई महाशय इनबॉक्स कमेंट इत्यादि में कहते हैं इतिहास में जो गुजर गया उसे देख कर क्या होगा वर्तमान जो हो रहा हैं उसे देखिये तो उनके बातों का उत्तर हैं “मैक्स-मुलर भारत आते ही सर्वप्रथम हिन्दुओ के पराक्रम एवं भुजाओं की शक्ति के बारे में जब जानना चाहा तब उसको इतिहास बताया गया उसका सर घूम गया इतिहास सुनकर उसने अपने साथी से कहा अगर यह इतिहास नहीं मिटाया गया तो हमें दुनिया से मिटा देंगे क्योंकि पूर्वजो के इतिहास से इन्हें उर्जा मिलती हैं इनका इतिहास में इनकी शक्ति छुपी हैं तो इस गोरे सियार को युक्ति सूझी इसने हिन्दू राजाओ को निर्बल ठेराया ।  मुस्लिम आक्रमणकारी लगभग आधा यूरोप जिहाद कर के अपने कब्जे में ले लिए थे परन्तु भारतवर्ष से सनातन धर्म को नही मिटा पाया इस्लामिक इतिहासकार ने भी माना था हिन्दू योद्धाओ के बाहुबल का लोहा यह मैक्स मुलर की नफरत थी हिन्दुओं के प्रति जिन्होंने इतिहास को बदल दिया और मुग़ल , यवन , यूनान को ताकतवर बताया एवं हिन्दू राज...

रोग के कीटाणु अब अपने भीतर एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधक शक्ति पैदा कर रहे है

रोग के कीटाणु अब अपने भीतर एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधक शक्ति पैदा कर रहे है जी ।           कृपया ध्यान से पढ़े :- हाल ही में एक अमेरिकन स्त्री की मृत्यु एक ऐसे जीवाणु के संक्रमण से हो गयी ।  जिस पर अब तक ज्ञात सभी ऐंटीबायोटिक बेअसर साबित हुए ।  उसके अंदर मौजूद निमोनिया के जीवाणु ने एक जीन विकसित कर लिया ।   जिसके कारण उस पर वर्तमान एलोपैथी की सभी एंटीबीओटिक फ़ैल हो गयी ।  उस महिला का इलाज़ भारत में हुआ था ।   इस लिए उस जीवाणु की उत्पत्ति भारत से मानी गयी और इसका कारण भारत में सभी एंटीबीओटिक के अत्यधिक प्रयोग को माना गया। ये क्या हुआ इसको समझने के लिए प्रकृति  के सामान्य सिद्धांत को समझ लेते हैं  ।  जहाँ कहीं भी आहार होगा उसको पंचतत्वों (अग्नि,वायु,जल,भूमि,आकाश) में विलीन करने के लिए चारों और से माइक्रोब्स(जीवाणु) सक्रीय हो जाएंगे । और तब तक कार्य करेंगे जब तक विलीनीकरण की क्रिया सम्पूर्ण नहीं हो जाती। उदहारण के लिए यदि हम एक हंडिया में मल भरकर रख देते हैं ,  तो उसमें जीवाणु और कीड़े पैदा हो...

मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्रांति का महत्व *श्रीकृष्ण "जुगनू" मकर संक्रांति का भारतीय जन जीवन में जितना महत्‍वपूर्ण स्‍थान है, वह बनते-बनते हजारों सालों का वक्‍त लगा है। एक मिथक है कि आदमी की आंखों को आसमान पर लगे-लगे कई दिन हो गए। आंखें देखती रही कि सूरज बर्फ को पिघलाकर बहते जल को देखते देखते समंदर तक जाता है... जब भाप बनती है तो बादलों का खोल ओढे फिर अपनी जगह लौटता है मगर पानी उसे फिर समंदर की ओर लेकर जाता है...।  याद कीजिएगा कि इसी से उत्‍तरायण और दक्षिणायन की धारणा बनी। अयन माने रास्‍ता, जैसा कि छांदोग्‍योपनिषद (4, 15, 5) में आया है, यही अर्थ ऋग्‍वेद (3, 33, 7) में मिलता है। संक्रमण से मतलब है रास्‍ते को लांघना। इधर का उधर होना अयन माना गया, यह छह-छह महीने का वक्‍त है। जब आदमी ने बारह महीनों को जान लिया तो इस संक्रमण को भी बारह तरह से जाना गया। इसमें दो अयन की संक्रांतियां मानी गई जिनका नाम राशियों के आधार पर रखा गया, जो कि अनेकों के अनुसार मेसोपोटामियां की उपज बताई गई हैं और भारत में यहां के नामों से ख्‍यात हुईं।  अयन की संक्रांतियां मकर (उत्‍तरायण) और कर्क (दक्षिणायन) के नाम से जान...

जिंदगी की परीक्षा

                जिंदगी की परीक्षा "बेटा! थोड़ा खाना खाकर जा ..!! दो दिन से तुने कुछ खाया नहीं है।" लाचार माता के शब्द है अपने बेटे को समझाने के लिये। "देख मम्मी! मैंने मेरी बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के बाद वेकेशन में सेकेंड हैंड बाइक मांगी थी और पापा ने प्रोमिस किया था। आज मेरे आखरी पेपर के बाद दीदी को कह देना कि जैसे ही मैं परीक्षा खंड से बाहर आऊंगा तब पैसा लेकर बाहर खडी रहे। मेरे दोस्त की पुरानी बाइक आज ही मुझे लेनी है। और हाँ, यदि दीदी वहाँ पैसे लेकर नहीं आयी तो मैं घर वापस नहीं आऊंगा।" एक गरीब घर में बेटे मोहन की जिद्द और माता की लाचारी आमने सामने टकरा रही थी। "बेटा! तेरे पापा तुझे बाइक लेकर देने ही वाले थे, लेकिन पिछले महीने हुए एक्सिडेंट .. मम्मी कुछ बोले उसके पहले मोहन बोला "मैं कुछ नहीं जानता .. मुझे तो बाइक चाहिये ही चाहिये ..!!" ऐसा बोलकर मोहन अपनी मम्मी को गरीबी एवं लाचारी की मझधार में छोड़ कर घर से बाहर निकल गया। 12वीं बोर्ड की परीक्षा के बाद भागवत 'सर एक अनोखी परीक्षा का आयोजन करते थे। हालाँकि भागवत सर का विषय गणित था, किन...

हिंदू परम्पराओं से जुड़े ये वैज्ञानिक तर्क:

*एक गोत्र में शादी क्यूँ नहीं..*  *वैज्ञानिक कारण..!*       एक दिन डिस्कवरी पर   जेनेटिक बीमारियों से      सम्बन्धित एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम उस प्रोग्राम में एक अमेरिकी वैज्ञानिक ने कहा कि   जेनेटिक बीमारी न हो   इसका एक ही इलाज है।    और वो है           *"सेपरेशन ऑफ़ जींस"*            मतलब अपने नजदीकी रिश्तेदारो में   विवाह नही करना चाहिए क्योकि नजदीकी रिश्तेदारों में जींस सेपरेट (विभाजन) नही हो पाता  और जींस लिंकेज्ड बीमारियाँ जैसे हिमोफिलिया, कलर ब्लाईंडनेस, और एल्बोनिज्म होने की 100% चांस होती है .. फिर बहुत ख़ुशी हुई जब उसी कार्यक्रम में ये दिखाया गया की आखिर    *"हिन्दूधर्म"* में      हजारों-हजारों साल पहले             जींस और डीएनए के बारे में                कैसे लिखा गया है ?             हिंदु...

महाराणा कुम्‍भकर्ण: कुम्भा

महाराणा कुम्‍भकर्ण: कुम्भा देश के प्रतापी, कलाप्रिय शासकों में महाराणा कुंभकर्ण या कुंभा (1433-68 ई., जन्म मार्गशीर्ष कृष्णा पंचमी, 1417) का नाम बहुत सम्‍मान से लिया जा सकता है। कुंभा बहुत शिक्षित और साहित्‍य प्रेमी ही नहीं, स्‍वयं साहित्‍यकार था। कुंभा ने कई ग्रंथों की रचना की जिनमें से 16 हजार श्‍लोकों का पांच कोष वाला 'संगीतराज' तो ख्‍यातिलब्‍ध है ही, सूडप्रबंध और स्‍तंभराज, कामराज रतिसार जैसे ग्रंथ भी अल्‍पज्ञात ही सही, मगर उल्लेखनीय है। कुंभा ने 'गीतगोविंद' की रसिकप्रिय टीका और 'चंडीशतक' की वृत्ति लिखी और उसमें अपनी जन्मभूमि चित्तौड़ व कुल की मर्यादाओं को रेखांकित किया। कुंभा के 33 साल के शासन काल में चित्‍तौड और कुंभलगढ में कोई 1700 ग्रंथों की रचना और प्रतिलिपि लेखन का कार्य हुआ। इतना बडा योगदान शायद ही अन्‍य किसी शासक का रहा हो। इनमें संगीत, साहित्‍य, दर्शन, मीमांसा, गणित, धर्मशास्‍त्र सहित तकनीकी विषय भी शामिल हैं।  कुंभा स्‍वयं वल्‍लकी वीणा वादन में निपुण था। शिवाराधक होते हुए भी कुंभा ने विष्‍णु की महिमा के गान में अपने को लगाए रखा। अपने युग में...

तथ्य जो जानने चाहिए रामायण महाभारत से

कृष्ण विष्णु के अन्य कई अवतारों जैसे अंशावतार नहीं होते | वो पूर्णावतार हैं | एक साथ ही वो कई रूपों में दिखते हैं, चतुर्भुज, शंख-चक्र-पद्म-गदा धारी है तो सखा भी हैं | राधा, सत्यभामा, रुक्मिणी के प्रेमी-पति हैं तो भगवद्गीता के दार्शनिक सखा भी हैं | महाभारत के हिसाब से वो एक राजनीतिज्ञ और योद्धा होते हैं | पुराणों में वो लीलाधर हो जाते हैं | महाभारत में कृष्ण का जिक्र आदि पर्व से शुरू होता है | उनके बाल काल का वहां वर्णन नहीं है | मगर कृष्ण स्वयं ही कहते हैं कि अगर गीता को समझना है तो उनके पूरे जीवन को देखना होगा | उनकी बाल लीलाओं का वर्णन भागवत और महाभारत का आखरी हिस्सा माने जाने वाले हरिवंश पुराण में है | इन दोनों पुराणों में यमलार्जुन नाम का प्रसंग आता है | वो कहानी लगभग सभी को पता है | रोज रोज की कृष्ण की शिकायतों से परेशान माता यशोदा एक दिन बाल-कृष्ण को एक उखल में बाँध देती हैं | माता की नजर हटते ही कृष्ण उखल घसीट का ले चले | थोड़ी दूर में दो यमल और अर्जुन के यानि यमलार्जुन का वृक्ष था | कृष्ण ने उनमें उखल फंसाया और लगे खींचने ! उनके खींचने से पेड़ उखड़ गए और दो गंधर्व नलकूबर और...